{"_id":"67c1ef881d63dfd35004082b","slug":"after-hitting-a-factory-worker-the-dumper-dragged-him-for-70-meters-he-died-kanpur-news-c-220-1-akb1007-123402-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फैक्टरी कर्मी को टक्कर मारने के बाद 70 मीटर तक घसीटता ले गया डंपर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फैक्टरी कर्मी को टक्कर मारने के बाद 70 मीटर तक घसीटता ले गया डंपर, मौत
Fri, 28 Feb 2025 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
पुखरायां। झांसी-कानपुर हाईवे पर डीघ के पास शुक्रवार सुबह 7:15 बजे के करीब तेज रफ्तार मौरंग लदा डंपर बाइक सवार फैक्टरी कर्मी को टक्कर मारने के बाद 70 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की है।
भोगनीपुर थाना क्षेत्र के छतेनी निवासी विवेक कठेरिया (24) पुत्र गयाप्रसाद अकबरपुर के जैनपुर स्थित प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। शुक्रवार सुबह सात बजे वह घर से फैक्टरी जाने के लिए निकले थे। झांसी-कानपुर हाईवे पर डीघ के पास पहुंचने पर पीछे से मौरंग लेकर आ रहे डंपर ने टक्कर मारने के बाद उसे 70 मीटर तक घसीटता ले गया।
पीछे से गुजरे अन्य वाहन सवारों ने शोर मचा डंपर को रोकने की कोशिश की। मगर वह रुका नहीं। डंपर में बाइक फंस कर घिसटने से विवेक की मौत हो गई। साथ ही उसकी बाइक भी चकनाचूर हो गई। हादसा करने के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे देवीपुर चौकी प्रभारी रामकिशुन वर्मा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। थाना प्रभारी भोगनीपुर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि हादसा कर भागे डंपर की तलाश की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
...................
शव देख बिलखते रहे परिजन
हादसे के बाद शुक्रवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। गर्भवती पत्नी राखी, मां पूनम, पिता गया प्रसाद, भाई प्रियांशु, हिमांशु व परिजन रो-रोकर बेहाल हो गया। गयाप्रसाद ने बताया कि बेटे विवेक की शादी दो साल पहले हुई थी। उसकी एक साल की बेटी अर्चिता भी है।