{"_id":"69d423a5661a576d6e0e707e","slug":"after-complaining-to-the-police-the-city-accountant-married-his-girlfriend-kanpur-news-c-12-knp1012-1480824-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस से शिकायत के बाद शहर के लेखपाल ने प्रेमिका से की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस से शिकायत के बाद शहर के लेखपाल ने प्रेमिका से की शादी
विज्ञापन
अजीतमल/औरैया। कानपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती को तीन साल पहले प्रेमजाल में फंसाकर शादी से मुकरना एक लेखपाल को भारी पड़ गया। युवती ने लेखपाल पर शादी से इन्कार करने का आरोप लगाते हुए चार अप्रैल को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। सोमवार को दोनों पक्षों की पंचायत के बाद लेखपाल शादी करने को राजी हो गया। पुलिस व परिजन की मौजूदगी में दुर्गा मंदिर में उनकी शादी कराई गई।
कानपुर के बर्रा-छह इलाके में रहने वाला विकास फर्रुखाबाद सदर तहसील में लेखपाल है। उसकी तीन साल पहले एलचीनगर अजीतमल निवासी युवती ज्योति से कानपुर के एक कोचिंग संस्थान में मुलाकात हुई थी। दोनों में प्रेम हो गया। करीब तीन वर्षों तक चले इस रिश्ते के दौरान दोनों के बीच विवाह की बात भी होती रही लेकिन जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो लेखपाल ने किनारा कर लिया। इस पर युवती ने चार अप्रैल को पुलिस से उसकी शिकायत कर दी।
सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाकर बातचीत कराई। काफी देर तक चली वार्ता के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 12 अप्रैल 2026 को बरात लेकर विवाह करने की सहमति दी। वहीं युवती पक्ष ने तत्काल शादी कराने की मांग रखी। इस पर दोनों पक्षों की सहमति बनने के बाद कोतवाली परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में सादगी से विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। यहां दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी की। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों ने राजीनामे से शादी करने का फैसला कर कोई कार्रवाई न करने का निर्णय लिया है।