फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After cataract surgery, the lens web will be removed with laser

Kanpur News: मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद लेंस का जाला लेजर से हटाएंगे

Wed, 09 Apr 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
After cataract surgery, the lens web will be removed with laser
कानपुर। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद आंख के लेंस पर आने वाला जाला लेजर से हटा दिया जाएगा। इससे मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले रोगियों को बहुत राहत मिलेगी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संस्था साइट सेवर्स विभाग को यागा लेजर उपलब्ध कराएगी। इससे लेंस पर आने वाला जाला हटा दिया जाएगा। अभी जाला हटाने का उपकरण नहीं है। 50 से 80 फीसदी रोगियों के लैंस पर साल में भर जाला आ जाता है। जाला आंख की झिल्ली होती है जिस पर लेंस रखा जाता है। यह झिल्ली मोटी हो जाती है।
विज्ञापन

संस्था साइट सेवर्स की टीम ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला और नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी के साथ बैठक की। इस टीम में संस्था की नेशनल कोआर्डिनेटर रानू और स्टेट कोऑर्डिनेटर पी. त्रिपाठी आदि रहे। संस्था कॉलेज के साथ तीन साल के लिए अनुबंध करेगी। हर साल उपकरण देगी। साथ ही डॉक्टरों को प्रशिक्षण की व्यवस्था कराएगी। गांवों में शिविर लगाए जाएंगे। मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास होगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन

डॉ. शालिनी ने बताया कि साइट सेवर्स मुख्य रूप से अंधता निवारण पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था पहले महीने में यागा लेजर देगी। साथ ही स्लिट लैंप देगी। इससे आंखों की जांच होती है। आंखों के प्रेशर की जांच के लिए एप्लेमेशन टोनो मीटर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप उपलब्ध कराएगी। विभाग के पास अभी तीन माइक्रोस्कोप हैं। एक और माइक्रोस्कोप आने से ऑपरेशन की संख्या बढ़ जाएगी। इसके अलावा अनुबंध के दूसरे और तीसरे महीने में उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। प्राचार्य ने बताया कि साइट सेवर्स संस्था नेत्र रोग विभाग में एक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर भी बनाकर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed