{"_id":"65c7cb850138b6aa6b08ac94","slug":"after-beating-niece-house-set-on-fire-death-kanpur-news-c-212-1-bnd1002-106963-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नशे में शादीशुदा भांजी के साथ की मारपीट, फिर खुद लगा ली आग, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नशे में शादीशुदा भांजी के साथ की मारपीट, फिर खुद लगा ली आग, युवक की मौत
Sun, 11 Feb 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
बांदा जिले के बबेरू में शराब के नशे में युवक ने शादीशुदा भांजी के साथ मारपीट की। इसके बाद कमरा बंद कर आग लगा ली। इससे युवक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी किशन (38) ने शनिवार की दोपहर शराब के नशे में भांजी सपना (20) पत्नी रोहित के साथ किसी बात पर मारपीट की। परिजन किसी तरह सपना को छुड़ाकर उसे मरहम पट्टी के लिए अस्पताल लेकर चले गए।
इस बीच किशन ने घर के बाहर किराने की दुकान के हिस्से में अंदर से बंदकर आग लगा ली। लपटें देखकर लोगों ने दमकल बुला ली, लेकिन जब तक कर्मी कमरे से उसे निकालते, जलने से किशन की मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त किशन की पत्नी पुष्पा भी घर पर नहीं थी। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि भांजी से किस बात पर मारपीट हुई, पता किया जा रहा है। सपना बचपन से ही मामा के घर रह रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।