{"_id":"68bf42648152b3179f0164d9","slug":"after-a-quarrel-with-his-wife-the-auto-driver-committed-suicide-by-hanging-himself-kanpur-news-c-362-1-ka11008-130851-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्नी से विवाद के बाद ऑटो चालक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्नी से विवाद के बाद ऑटो चालक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कानपुर। पनकी के रतनपुर इलाके में पत्नी से विवाद के बाद ऑटो चालक ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
मूलरूप से इटावा निवासी अभिषेक त्रिपाठी (46) करीब 20 दिन पहले ही पत्नी शकुंतला और बेटे अनुज के साथ रतनपुर में रहने आया था। सोमवार दोपहर शकुंतला पड़ोस में गई थी। वापस आने पर अभिषेक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को जांच में पता चला कि अभिषेक का शकुंतला से रविवार को विवाद हुआ था।
रात करीब तीन बजे उसने नशे की हालत में पत्नी को पीटा भी था। इसके बाद कमरे में लेट गया था। सुबह सात बजे वह कमरे से बाहर निकला और फिर कमरे में चला गया था। थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि जान देने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। युवक का पत्नी से विवाद हुआ था।