फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After a dispute with his wife, the husband hanged himself and committed suicide.

Kanpur News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 25 Jan 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the husband hanged himself and committed suicide.
कानपुर। फजलगंज थाना क्षेत्र के खोया मंडी में ट्रक बॉडी बनाने के कारीगर ने शुक्रवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। मूलरूप से बिहार के थाना मोहम्मदपुर के महारानी उग्रसेन निवासी सुनील शाह (35) गड़रियनपुरवा में ट्रक बॉडी बनाने का काम करते थे। परिवार में पत्नी संध्या, बेटा रौनक, बेटी सलोनी, शिवांगी और शिवांशी हैं। भतीजे राजू ने पुलिस को बताया कि चाचा शराब पीने के लती थे। इस बात को लेकर विवाद होता था। शुक्रवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद चाचा सुनील का चाची संध्या से झगड़ा हो गया। इसके बाद प्रथम तल पर बने कमरे में दरवाजा अंदर से बंदकर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजन उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने गए तब फंदा लगाने का पता चला। फजलगंज इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि घटना के पीछे पति पत्नी का विवाद सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed