फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After a dispute with his wife the husband consumed poison in Mahoba, the marriage took place four months ago

Mahoba: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहर, चार माह पहले हुई थी शादी, भाई बोला- आए दिन होती थी कहासुनी

Fri, 28 Apr 2023 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

Mahoba Suicide: कुलपहाड़ कस्बे में पत्नी से विवाद के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों में कहासुनी होती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
After a dispute with his wife the husband consumed poison in Mahoba, the marriage took place four months ago
मृतक प्रदीप कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले कस्बा कुलपहाड़ में पत्नी से विवाद होने से नाराज युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक की चार माह पहले शादी हुई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, टौरियापुरा निवासी प्रदीप कुमार (23) की शादी दो दिसंबर 2022 को मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के नौगांव निवासी किरन के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन

गुरुवार की रात एक बार फिर पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज प्रदीप ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुलपहाड़ ले गए। यहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में काम करता था मृतक
मृतक के भाई सतीश ने बताया कि माता-पिता दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। भाई प्रदीप एक मेडिकल स्टोर में काम करता था। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसके चलते भाई ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed