फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After a dispute with her lover, the girl committed suicide by jumping into the river.

Kanpur News: प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने नदी में कूदकर दी जान

Sun, 01 Mar 2026 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her lover, the girl committed suicide by jumping into the river.
कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के एफएम कॉलोनी में शुक्रवार देर रात फोन पर प्रेमी से कहासुनी के बाद आनंदी वर्मा (19) ने नदी में कूदकर जान दे दी। प्रेमी ने विवाद की सूचना घरवालों को दी और रातभर उसकी तलाश करता रहा। शनिवार सुबह नाविकों ने परमट चौकी पुलिस को युवती का शव नदी में पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एफएम कॉलोनी निवासी शैलेश कुमार वर्मा चाट का ठेला लगाते हैं। परिवार में पत्नी बिन्नो, बेटा समीर, कार्तिक और आनंदी थी। उन्होंने बताया कि बेटी आनंदी कक्षा आठ तक पढ़ी थी। बेटी पीरोड में रहने वाले एक युवक से फोन पर बातचीत करती थी। करीब पांच महीने पहले पता चला तो युवक के परिजन से शादी की बात की जिस पर दोनों परिवार राजी हो गए। शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे बेटी फोन पर बात कर रही थी। युवक से उसकी कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद वह घर से चोरी छिपे निकल गई। युवक ने उन्हें फोन पर विवाद की जानकारी दी। वह लोग रातभर युवती की तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छह बजे पुलिस ने उसका शव नदी में मिलने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची युवती की मां ने युवक पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। ग्वालटोली के कार्यवाहक थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने खुदकुशी की है। कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने की मौत की पुष्टि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed