फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After a dispute, the man pushed his wife from the roof and she died.

Kanpur News: विवाद के बाद पत्नी को छत से दिया धक्का, मौत

Mon, 20 Apr 2026 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
After a dispute, the man pushed his wife from the roof and she died.
रनियां (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के किशरवल गांव में शनिवार देर रात पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हो गई। गुस्साए पति ने पत्नी के चेहरे पर ईंट से हमला करने के बाद छत धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे के मुताबिक, मां कहीं गई थीं वापस आने पर पिता के पूछने पर दोनों में विवाद हो गया। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मौके पर खून के निशान पाए गए हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

किशरवल निवासी ऋषभ शर्मा पिकअप चालक है। शनिवार देर रात दो बजे के करीब ऋषभ का पत्नी रीता (32) से विवाद होने लगा। दोनों के बीच छत पर जमकर मारपीट हुई और इसी बीच छत से गिरने से रीता की मौत हो गई। रीता के छत से सड़क पर आकर गिरने और शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस व मायके पक्ष को दी। मौके पर थानाध्यक्ष दिनेश गौतम, एएसपी आलोक प्रसाद, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

अनहोनी की जानकारी पर उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीनगर निवासी रीता के पिता शिव सुमिरन, भाई राहुल, धीरज, नीरज, अमन रविवार सुबह आ पहुंचे। रीता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी ने उन्हें रात में कई बार फोन भी किया था। रात 3:30 बजे उन्हें बेटी की मौत की जानकारी हुई। पिता ने लाठी डंडों से पीटने व छत से फेंक कर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि बेटी रीता की शादी वर्ष 2014 में किशरवल रनियां निवासी ऋषभ शर्मा के साथ की थी। बताया कि दोनों के तीन बच्चे वंश (10), वेद (7) और श्रद्धा (3) हैं। बताया कि ऋषभ पिकअप चालक है। इधर पुलिस ने रीता के बेटे वंश व वेद से भी पूछताछ की। बेटे वंश ने बताया कि मां रीता घर से कहीं गई थीं और शनिवार शाम लौटीं। इस पर पिता ने पूछताछ की तो विवाद बढ़ गया। बेटे के अनुसार, झगड़े के दौरान दोनों छत पर पहुंच गए जहां धक्का-मुक्की में रीता छत से नीचे पक्की सड़क पर गिर गईं जिससे उनकी मौत हो गई।
वहीं पुलिस ने बच्चों व मायके पक्ष के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद पड़ोसियों से भी जानकारी की। इस पर कुछ पड़ोसियों ने बताया कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने छत से लेकर सड़क तक जांच पड़ताल कर कई साक्ष्य जुटाए हैं। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पत्नी से देर से घर आने का कारण पूछा तो वह झगड़ा करने लगी। पत्नी ने उसे ईंट फेंक कर मारी तो वह बच गया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने ईंट मारी तो पत्नी के चेहरे पर लगी। इसके बाद वह हमलावर हुई और उसने धक्का दे दिया। जिससे वह छत के नीचे जा गिरी और मौत हो गई। मौके से जांच-पड़ताल के दौरान डंडा और ईंट बरामद की गई है। रीता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
..............................

मां की मौत के बाद गुमसुम रहे बच्चे
रनियां। किशरवल निवासी रीता की हत्या और पति ऋषभ शर्मा को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद तीनों बच्चे वेद, वंश, श्रद्धा गुमसुम रहे। बच्चे रोते बिलखते रहे। कभी उन्हें नाना शिव सुमिरन तो कभी पड़ोसी ढांढस बंधाते रहे। परिवार के लोगों ने बताया कि बच्चों के बाबा अवध बिहारी शर्मा, ताऊ शिवा शर्मा का कई वर्षों पहले देहांत हो गया था। दादी सुमन शर्मा करीब आठ वर्ष से वृंदावन के आश्रम में रह रही हैं। बच्चों की परवरिश को लेकर लोग चिंता जताते रहे। (संवाद)
.....................
अधिक खून बहने से हुई रीता की मौत
रीता का रविवार दोपहर अकबरपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके चेहरे, पीट, हाथ पर चोट के निशान मिले। वार किए जाने और छत से गिरने के बाद चेहरा कुचला हुआ था। रीता की अधिक खून बहने से मौत होना बताया गया है।

......................
वर्जन
पुलिस की जांच व बच्चों से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं। प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी को छत से धक्का देकर हत्या किए जाने की बात प्रकाश में आई है। रीता के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed