फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after 30 days no accused catch in triple muder

हत्या के 30 दिन बीते, पुलिस के हाथ खाली

Wed, 05 Aug 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 05 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
 ट्रांसपोर्टर की परिवार समेत हत्या के मामले में पुलिस  के हाथ अब तक खाली हैं। 20 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो चुकी है। लेकिन, हत्याकांड को लेकर कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है।  
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पुलिस हत्याकांड से जुड़े कई लोगों की लगातार नजर बनाए हुए हैं। यहीं गांव के भी कई लोगों से पुलिस ने तमाम जानकारियां जुटाईं हैं। पुलिस की दोनों जांच  टीम अपने अपने प्वाइंट पर पूरी तरह घटना के जुड़े तार तलाशने में जुटी हैं। हत्याकांड में गांववालों ने बताया था कि ट्रांसपोर्टर की हत्या से पहले कई वाहन उनका पीछा करते थे। मामले में पुलिस अधीक्षक सभाराज ने सीओ अकबरपुर संजीव कुमार सिन्हा और सीओ क्राइम अरुण कुमार के नेतृत्व दो जांच टीमें भी बनाई हैं। जो अब तक हत्याकांड से तार और तथ्य जुटाने में जुटी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि छह जुलाई सोमवार की रात पेराजोर निवासी रामसागर सिंह चंदेल(32) पुत्र रमेश सिंह अपनी पत्नी शीला  चंदेल और पांच वर्षीय मासूम हरिकेश के साथ गांव के बाहर बने मकान में सो  रहे थे। तभी रात में बदमाशों ने छत के रास्ते घुसकर पूरे परिवार की  धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं इस मकान के आगे के हिस्से में रामसागर  की मां ममता (50) पिता रमेश (60) और दो बेटियां सो रहे थी। रात में उनको  इतनी बड़ी वारदात होने की जरा आवाज तक सुनाई नहीं दी। हत्या की रात यानी सोमवार शाम रामसागर अपने चचेरे भाई अजब सिंह के साथ रायपुर स्थित ट्रांसपोर्ट का काम खत्म कर रात 11 बजे अपने गांव पेराजोर आया था। फिलहाल हत्याकांड के 26 दिन बीत चुके हैं। पिता रमेश का कहना है कि वारदात  करने वालों का सुराग न लग पाने से वह काफी निराश हैं। कहा कि बदमाश पेशेवर हत्यारे थे और कई लोग घर में घुसे थे और सारे वार सिर पर ही किए ताकि कोई बच न सके। कहा कि सुबह चार बजे नींद खुली तो घर में अंदर जाने का दरवाजा खुला हुआ था। मां ममता ने अंदर जाकर देखा तो बेटा, बहू और पोता के शव चारपाई में पड़े थे। बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बदमाश  छत के रास्ते आए थे और वहीं से गए। खोजी कुत्ता भी शव को सूंघने के बाद छत पर  चला गया था। सीओ अकबरपुर संजीव सिन्हा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सभी संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed