फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After 22 murders, peaceful Bansari village again village with murder

Kanpur News: 22 हत्याओं के बाद शांत पड़े बंसरी गांव में फिर हत्याकांड से सहमा गांव

Mon, 10 Nov 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
After 22 murders, peaceful Bansari village again village with murder
चकरनगर। बंसरी गांव एक बार फिर खौफ के साए में आ गया है। सन 1999 से लेकर 2020 तक करीब 22 हत्याएं हो गई थीं। उस समय जमीन और घरेलू विवादों के कारण हर साल किसी न किसी की जान जाने वाले इस गांव में पिछले पांच वर्षों से शांति बनी हुई थी। ग्रामीण खुलकर सांस लेने लगे थे और पुरानी कड़वी यादों को पीछे छोड़ सामान्य जिंदगी की ओर लौट रहे थे, लेकिन बीते चार नवंबर को हुए कुल्हाड़ी हमले ने फिर गांव के लोगों को वही पुराना समय याद दिला दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और लोगों के दिलों में दुबकी पुरानी दहशत फिर जाग उठी। गांव के किशन बिहारी, अपरवल सिंह, सुनील कुमार, मेघ सिंह, रजपाल सिंह, महिपाल सिंह कल्लू पहलवान देवराज आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बीते 25 वर्षों में मुन्ना सिंह परिहार, होम सिंह, उगड़ सिंह, पुत्तू सिंह, रणवीर सिंह, हरी सिंह लेखपाल, पप्पू, अमर सिंह, सर्वेश, गुड्डू, सुरज सिंह, लोटन दर्जी, आददा वाल्मीक,मुन्नी वाल्मीक सहित करीब 22 लोगों ने रंजिशों में जान गंवाई है, जिसके बाद वह माहौल धीरे धीरे बदल रहा था, लेकिन यह मांधो परिहार की ताजा घटना पुराने जख्मों को कुरेद गई है। आरोपियों के मोहल्ले में पसरा सन्नाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed