फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After 15 years, the minimum temperature increased by 7.5 degrees in 24 hours, after 20 years a record of 25 degrees was also made

Kanpur News: 15 साल बाद 24 घंटे में 7.5 डिग्री बढ़ा न्यूनतम पारा, 20 साल बाद 25 डिग्री का भी रिकॉर्ड

Wed, 09 Apr 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
After 15 years, the minimum temperature increased by 7.5 degrees in 24 hours, after 20 years a record of 25 degrees was also made
बड़े चौराहे पर तेज धूप में मंह ढंककर निकलते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। सोमवार रात को आए बादलों ने न्यूनतम तापमान में रिकाॅर्ड तोड़ उछाल ला दी। मंगलवार को एक दिन में न्यूनतम पारा 17.5 डिग्री से बढ़कर 25 डिग्री पर पहुंच गया। 20 साल के बाद आठ अप्रैल के न्यूनतम तापमान में इतनी अधिक बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले वर्ष 2005 में आठ अप्रैल को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके साथ ही 24 घंटे में एक साथ 7.5 डिग्री पारा चढ़ने का रिकॉर्ड भी 15 साल बाद बना है। इससे पहले वर्ष 2010 में 10 अप्रैल को पारा एक दिन में 7.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अधिकतम तापमान में इकट्ठा इतनी उछाल दर्ज होने का रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो मंगलवार को 7.5 डिग्री बढ़ गया। विभाग के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात बादल बढ़ गए। इस वजह से मंगलवार का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 4.2 डिग्री अधिक रहा। इसके चलते रात में गर्मी बढ़ गई। बादलों की आवाजाही अभी बनी रहेगी। 15 साल के बाद न्यूनतम पारे में 24 घंटे के अंदर इतनी बढ़त रिकार्ड की गई है। इस सीजन में 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा है। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा है। उसके बाद आठ अप्रैल को न्यूनतम तापमान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी की जगह अब दक्षिण पूर्वी हो गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इससे बादल आएंगे। दिन का तापमान नियंत्रण में रहेगा लेकिन रात का तापमान बढ़ सकता है। दिन में उमस भरी गर्मी रहेगी, जिससे तापमान से अधिक गर्मी महसूस होगी। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों और पर्वतों पर बारिश की संभावना है। इससे भी तापमान नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा कानपुर परिक्षेत्र में भी बूंदाबांदी से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट में आने वाले तीन दिनों में लू की चेतावनी जारी की गई। मौसम तकनीकी अधिकारी ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र में बादलों के रहने की वजह से लू की स्थिति उतनी नहीं रहेगी। हालांकि आसपास के औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा, मैनपुरी आदि जिलों में आसमान साफ रहेगा। इससे वहां लू चलने की अधिक संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed