प्लेन की तरह उड़ता है ये ड्रोन, खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरो इंडिया 2019 में आईआईटी के ड्रोन को दूसरा स्थान मिला है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से आईआईटी की टीम को डेढ़ लाख रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस ड्रोन की खासियत है कि यह बिल्कुल प्लेन की तरह उड़ता है लेकिन लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान यह ड्रोन की तरह काम करता है।
आने वाले दिनों में इस ड्रोन को एक विशेष प्लेन का रूप दिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय की ओर से कर्नाटक में 21 से 24 फरवरी के बीच एयरो इंडिया 2019 का आयोजन किया गया। इसमें देश भर के वैज्ञानिकों ने एयरोस्पेस से संबंधित अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
वैज्ञानिकों ने हर डिजाइन का बारीकी से अध्ययन किया
आईआईटी के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक ने बताया कि रविवार को कार्यक्रम के आखिरी दिन टॉप डिजाइन को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. अभिषेक ने बताया कि वीटॉल यूएवी ड्रोन को अन्य ड्रोनों की अपेक्षा अधिक क्षमता वाला बताया।
यह अधिक ऊंचाई तक और ज्यादा देर तक उड़ान भर सकता है। इसकी गति भी अन्य की अपेक्षा काफी अधिक होती है। इसका उपयोग आपदा के समय पहाड़ी क्षेत्रों पर अधिक प्रभावी साबित होगा। रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञों ने भी ड्रोन की काफी तारीफ की। रक्षा मंत्रालय की ओर से इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए भी कहा गया है।