{"_id":"602d161c8ebc3ee93c6a500b","slug":"advocate-suicide-case-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: अधिवक्ता आत्महत्या का मामला, ब्लॉक प्रमुख समेत सात पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: अधिवक्ता आत्महत्या का मामला, ब्लॉक प्रमुख समेत सात पर गैंगस्टर की कार्रवाई
Wed, 17 Feb 2021 06:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में समदनगर निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक से वसूली व आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोपी कबरई के ब्लॉक प्रमुख व प्रसपा के प्रदेश महासचिव छत्रपाल यादव और उनके छह साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
शहर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे की तहरीर पर थाने में सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांधीनगर निवासी कबरई ब्लॉक प्रमुख व प्रसपा के प्रदेश महासचिव छत्रपाल यादव की धमकी से परेशान होकर अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक ने शनिवार की रात घर में लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने वसूली, धमकी व आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर 24 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस वक्त छत्रपाल हमीरपुर और उसका भतीजा विक्रम यादव झांसी जिला जेल में निरुद्ध हैं। बाकी पांच आरोपी महोबा उप कारागार में बंद हैं।
विज्ञापन
एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छत्रपाल यादव और उसके गांधीनगर निवासी भतीजे विक्रम समेत सात लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। ब्लाक प्रमुख व उसके भतीजे के अलावा आनंद मोहन यादव, रवि उर्फ रवि
शंकर सोनी, मनीष चौबे, फतेहपुर बजरिया निवासी अंकित सोनी, समदनगर निवासी अजय प्रताप के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ जेल में ही गैंगस्टर तामील कराया जाएगा। इसके बाद आरोपियों की चल अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल किया जाएगा।