फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Advocate angry for not getting admission in the court

कचहरी में प्रवेश न मिलने से अधिवक्ता नाराज

Tue, 08 Jun 2021 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Advocate angry for not getting admission in the court
कानपुर देहात। कचहरी परिसर में जाने पर लगी रोक से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार को गेट पर धरना शुरू कर दिया। पूरे दिन धरने के बाद जिला जज ने अध्यक्ष व महामंत्री को बुलाकर वार्ता की। साथ ही तीन के अंदर समस्या निदान कराने का भरोसा दिया। इस पर अधिवक्ताओं की सहमति से संगठन ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

माती कचहरी भवन के अंदर ही अधिवक्ता कुर्सी मेज डालकर बस्ते का संचालन करते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते न्यायालय परिसर में सभी के प्रवेश पर रोक लगी है। अधिवक्ताओं का भी प्रवेश वर्जित चल रहा है। कोरोना कर्फ्यू में राहत मिलने के बाद अधिवक्ता कचहरी पहुंचे तो पुलिस ने अंदर जाने से मना किया। इससे अधिवक्ता खफा हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को एकीकृत बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कचहरी गेट पर कड़ी धूप में ही धरना दिया। अधिवक्ताओं के धरने को लेकर कई थानों का फोर्स वहां तैनात रहा। धरने के दौरान एकीकृत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संपत लाल यादव ने कहा कि चेंबर बनाए नहीं गए हैं अधिवक्ताओं को परिसर में पड़े कुर्सी मेज तक जाने नहीं दिया जा रहा है ऐसे में वह विधि व्यवसाय कैसे करें। उन्होंने सभी वाद कंप्यूटर कक्ष में दाखिल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कोर्ट रूम में वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था करने, इसके बाद आने वाले निर्णय को तत्काल वेबसाइट में अपलोड करने की मांग की। पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम कटियार ने कहा कि कोर्ट परिसर में जब तक अधिवक्ताओं के प्रवेश पर लगी रोक नहीं हटेेगी तब संघर्ष जारी रहेगा। एकीकृत बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संपत लाल ने बताया कि अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया था लेकिन जिला जज अनिल कुमार झा ने बुलाकर वार्ता की।

साथ ही तीन दिन के अंदर समस्या का हल निकालने का भरोसा दिया है। इस पर आठ दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया गया है। अगर इस अवधि में समस्या का निदान नहीं हुआ तो फिर धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र मिश्रा, अरविंद कुशवाहा, रमेश चंद्र पांडेय, मुलायम सिंह यादव, अवधेश शुक्ला, जय प्रकाश यादव, शैलेंद्र तिवारी, शैलेंद्र सिंह राजावत, अरविंद यादव समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं के धरन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल कचहरी गेट पर तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed