{"_id":"68a394e0a6a6762967011509","slug":"advocate-akhileshs-property-is-spread-from-gujaini-to-bithoor-kanpur-news-c-362-1-ka11002-129334-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गुजैनी से बिठूर तक फैली हैं अधिवक्ता अखिलेश की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गुजैनी से बिठूर तक फैली हैं अधिवक्ता अखिलेश की संपत्ति
विज्ञापन
कानपुर। अखिलेश दुबे के करीबी अधिवक्ता शैलेंद्र यादव उर्फ टोनू को नौबस्ता पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शैलेंद्र ने काली कमाई से अर्जित अधिवक्ता अखिलेश दुबे की कई संपत्तियों के बारे में जानकारी दी है। इनमें गुजैनी के कुछ प्लॉट से लेकर बिठूर में गंगा बैराज के पास की बेशकीमती जमीन शामिल है। माना जा रहा है कि यह सभी संपत्ति अखिलेश ने आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से तैयार की है।
शैलेंद्र ने बताया कि वह अधिवक्ता अखिलेश के रुतबे और भौकाल से प्रभावित था। उसके यहां आने वाले पुलिस के उच्चाधिकारियों के बीच अखिलेश का रुतबा देखकर उसे गर्व होता था। अखिलेश ने जब उसे सामूहिक दुष्कर्म के झूठी रिपोर्ट लिखवाने के लिए लड़की का इंतजाम करने के लिए कहा तो उसने बिना एक पल सोचे हामी भर दी थी। बाद में अभिषेक बाजपेई उर्फ प्रियांशु की मदद से कंजड़नपुरवा निवासी लड़कियों को सामूहिक दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तैयार कर लिया था। इनमें से एक ने हनुमंत विहार थाने में डिग्री कॉलेज के कर्मी और उसके साथी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे ने बर्रा थाने में भाजपा नेता रवि सतीजा व उसके साथी पर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने कहा कि उसे अंदेशा था कि इस काम के लिए लड़कियां उपलब्ध कराना अपराध है लेकिन वह अखिलेश के आदेश को इन्कार नहीं कर सकता था। इस मामले में लड़कियों की तलाश करते समय वह यह ध्यान जरूर रखता था कि लड़की ज्यादा पढ़ी लिखी न हो। ताकि कोई भी उससे उनकी मर्जी के बगैर कुछ लिखवा न सके। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी जेल भेजा गया है, उसने पूछताछ में अखिलेश की कई संपत्तियों से जुड़ी अहम जानकारी दी है।