फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Advisory issued regarding changing weather

Kanpur News: मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

Fri, 18 Apr 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 18 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Advisory issued regarding changing weather
कानपुर देहात। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें आंधी, तूफान, गरज चमक के साथ बिजली गिरने पर सजग रहने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मौसम की गतिविधियों में लगातार नजर रखी जा रही है। समय-समय पर लोगों को मौसम को लेकर बचाव के सुझाव दिए जा रहे हैं। बताया कि आंधी तूफान एवं खराब मौसम में कई तरह की घटनाएं होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में जनहानि, पशु हानि व मकान क्षति आदि को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बताया कि बारिश, आंधी तूफान, बिजली एवं बदलते मौसम का सटीक पूर्वानुमान जानने के लिए बहु उपयोगी सचेत एप एवं दामिनी एप का प्रयोग करें। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इससे पहले से सावधानी मिल जाएगी।
विज्ञापन

.............
बिजली गिरने पर ये बरतें सावधानी
1. पक्के मकान की शरण में चले जाएं।
2. खिड़की, दरवाजे एवं बरामदे से दूर रहें।
3. पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी बना कर रखें।
4. खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैंडपंप को न छुएं।
5. यदि खुले खेत में फंस गए हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं।
...............
गरज चमक होने पर यह न करें।
1. पेड़ के नीचे ना खड़े हों।
2. दीवार के सहारे टेक न लगाएं।
3. धातु युक्त नल एवं फ्रिज को ना छुएं।
4. धातु से बने छाते का प्रयोग न करें l
5. घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें।
6. खुल वाहनों में सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेटें तथा तैराकी या नौकायन न करें।
...............
आंधी तूफान के दौरान बरतें यह सावधानी
प्रशासन द्वारा जारी की एडवाइजरी में बताया गया है कि आंधी, तूफान आने पर टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर से दूर रहें। घर के बाहर या छत पर रखी हुई भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, इसलिए उन्हें बांधकर रख दें। यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed