फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Admissions Open at the School of Hotel Management, CSJMU Campus

Kanpur News: सीएसजेएमयू कैंपस के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में प्रवेश शुरू

Sat, 04 Apr 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Admissions Open at the School of Hotel Management, CSJMU Campus
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कैंपस के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनके माध्यम से छात्रों को हॉस्पिटैलिटी और होटल उद्योग में कॅरिअर बनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


स्नातक स्तर पर संचालित चार वर्षीय बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (बीएचएमसीटी) कोर्स में 90 सीटें हैं। प्रवेश के लिए 12वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। वहीं वार्षिक फीस 56,000 रुपये है। इसमें दो चरणों में छह-छह माह का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें छात्र फूड प्रोडक्शन, फूड एंड बेवरेज सर्विस, फ्रंट ऑफिस और हाउसकीपिंग जैसे विभागों में व्यावहारिक अनुभव पाते हैं।
विज्ञापन



स्नातकोत्तर स्तर पर दो वर्षीय मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एमएचएमसीटी) पाठ्यक्रम में 20 सीटें हैं। किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थी इसमें प्रवेश ले सकते हैं। वार्षिक फीस करीब 50,000 रुपये है। इसके अलावा दो वर्षीय डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट में 25 सीटें और एक वर्षीय सर्टिफिकेट इन इंडियन स्वीट्स में 20 सीटें हैं। इनकी फीस 36,000 और 2,000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संस्थान के निदेशक सौरभ त्रिपाठी के अनुसार वर्तमान सत्र में बीएचएमसीटी के अंतिम सेमेस्टर के सभी छात्रों को कोर्स पूरा होने से पहले ही रोजगार मिल चुका है, जो संस्थान की गुणवत्ता को दर्शाता है। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed