फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Admission Process Begins Today at Har Sahay College

Kanpur News: हर सहाय महाविद्यालय में आज से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Tue, 28 Apr 2026 02:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Admission Process Begins Today at Har Sahay College
कानपुर। हरसहाय महाविद्यालय में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा और आवेदन फार्म मात्र 150 रुपये में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. अमर श्रीवास्तव ने बताया कि बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। विज्ञान संकाय के प्रवेश प्रभारी डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में योग्य शिक्षकों की ओर से आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाती है। इसके अलावा स्मार्ट क्लासरूम, ऑनलाइन-ऑफलाइन कक्षाएं और नियमित प्रैक्टिकल की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन


उप प्राचार्य डॉ. स्वदेश श्रीवास्तव ने बताया कि वाणिज्य संकाय में एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की भी निशुल्क कोचिंग दी जाती है। महाविद्यालय में खेलकूद की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाता है। परिसर में क्रिकेट एकेडमी, वॉलीबॉल कोर्ट, टेबल टेनिस, फुटबॉल, खो-खो और बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटों का विवरण

बीएससी (मैथ्स) – 300

बीएससी (बायो) – 120

बीकॉम – 240

एमकॉम – 120

बीएड – 100

बीकॉम कंप्यूटर – 30

बीएससी कंप्यूटर – 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed