फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Admission Process Begins at CSJMU; Enroll in 175 Courses

Kanpur News: सीएसजेएमयू में दाखिला प्रक्रिया शुरू, 175 पाठ्यक्रमों में लें प्रवेश

Thu, 02 Apr 2026 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Admission Process Begins at CSJMU; Enroll in 175 Courses
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के 13 स्कूलों में संचालित 175 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स के लिए अलग-अलग प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित की गई है। कुछ पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश दिया जाएगा जबकि कुछ में प्रवेश परीक्षा या मेरिट के आधार पर होगा। इंजीनियरिंग, प्रबंधन और फार्मेसी समेत 18 कोर्सों में राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के स्कोर के आधार पर दाखिला लिया जाएगा। वहीं अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला मेरिट या साक्षात्कार की मदद से लिया जाएगा। विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक प्रो. बृष्टि मित्रा और मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर पाठ्यक्रम में दाखिले का मानक अलग है। उसी के आधार पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन



अलग-अलग विषयों में दाखिले का आधार
बीटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, बीटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, बीटेक इन केमिकल इंजीनियरिंग, बीटेक इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग में जेईई मेंस स्कोर के आधार पर होगा प्रवेश। एमफार्मा फार्मास्यूटिक्स, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, और फार्माकॉयनोसिस में ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट स्कोर से प्रवेश होगा। इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम साइंस एवं आर्ट्स में एनटीए स्कोर से मिलेगा प्रवेश। बीएड में ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम स्कोर से होगा प्रवेश। मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमए और बीएससी क्लीनिकल साइकोलॉजी, एमएड, एलएलएम, बीफार्मा में विवि की प्रवेश परीक्षा से प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




157 कोर्स में मेरिट व साक्षात्कार से प्रवेश

बीएजेएमसी, एमएजेएमसी, पीजीडीजेएमसी, एमए एफएम, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी (ऑनर्स) लाइफ साइंस, बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स, बीएससी (ऑनर्स) केमिस्ट्री, बीएससी (ऑनर्स) मैथमेटिक्स, एमए इंग्लिश, एमए हिंदी, एमए संस्कृत, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट, एमए म्यूजिक, बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट कथक, एमए ज्योतिर्विज्ञान, पीजी डिप्लोमा इन वास्तुशास्त्र, पीजी डिप्लोमा इन कर्मकांड, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स पेंटिंग, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स स्कल्पचर, बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन आदि।



एमए हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम का शुभारंभ

विश्वविद्यालय में एमए हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसमें भारतीय संस्कृति, दर्शन, वेद, उपनिषद, साहित्य और सामाजिक परंपराओं का अध्ययन कराएगा। किसी भी विषय में स्नातक छात्र इसमें प्रवेश ले सकते हैं। पाठ्यक्रम की वार्षिक फीस 11,200 रुपये निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ेंगे और जिम्मेदार व जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed