फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Admission of thousands of students stalled due to portal closure.

Kanpur News: पोर्टल बंद होने से हजारों छात्रों का दाखिला अटका

Wed, 16 Sep 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Admission of thousands of students stalled due to portal closure.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालयों के हजारों छात्रों के दाखिले अटक गए हैं। यह समस्या समर्थ पोर्टल पर डब्ल्युआरएन की प्रक्रिया बंद होने से आई है। छात्रों ने पोर्टल खुलवाने की मांग शुरू कर दी है। कॉलेज प्रबंधक विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। विवि प्रशासन ने 31 अगस्त के बाद से पोर्टल नहीं खोला है, जबकि हर साल अक्तूबर से नवंबर तक यह प्रक्रिया चलती थी। इसी भ्रम में कई कॉलेजों ने छात्रों का दाखिला ले लिया, लेकिन अब पोर्टल न खुलने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


सीएसजेएमयू और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल पर छात्रों को अपना पंजीकरण कराना होता है। इस बार भी प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल से चल रही है। इसके बाद ही छात्र डिग्री कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं। कई निजी महाविद्यालय छात्रों का दाखिला तो ले लेते हैं, लेकिन लापरवाही में डब्ल्युआरएन नहीं जनरेट करवाते हैं। हर साल विवि कॉलेजों के कहने पर दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाता रहा है।
विज्ञापन


इस बार कुलाधिपति ने सभी कुलपतियों के साथ बैठक कर इस प्रक्रिया को बंद करने के लिए निर्देशित किया था। राज्यपाल का कहना था कि कॉलेजों में दाखिले की कोई एक तिथि दी जाए। बार बार तिथियों को विस्तारित न किया जाए। कुलाधिपति के निर्देश के बाद विवि ने भी दाखिले की प्रक्रिया बंद कर दी। इस कारण से हजारों छात्र अभी भी दाखिले के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने कहा कि डिग्री कॉलेजों में हजारों की संख्या में छात्र दाखिलों की कतार में हैं। वैसे भी दाखिलाें की स्थिति ठीक नहीं है, अगर यह भी दाखिले अटक गए तो संख्या पर और असर पड़ेगा। सबसे खराब हालत में तो निजी कॉलेज हैं, जहां 30 फीसदी ही दाखिले हो सके हैं। विवि प्रशासन से पोर्टल खोलने की गुजारिश खोलने की मांग की है। विवि प्रशासन का कहना है अगर दाखिला लेने वालों की संख्या अधिक है तो छात्र हित में पोर्टल को खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed