फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Admission in agriculture colleges will be given on the basis of JEE Main rank, admission process has started

Kanpur News: जेईई मेन की रैंक से कृषि महाविद्यालयों में मिलेगा दाखिला, प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Mon, 30 Jun 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Admission in agriculture colleges will be given on the basis of JEE Main rank, admission process has started
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबद्ध कृषि महाविद्यालयों में अब यूपी कैटेट के अलावा जेईई मेन की रैंक के आधार पर भी दाखिला मिलेगा। अभी इटावा में संचालित सीएसए के अधीन कृषि इंजीनियरिंग, मत्स्य एवं डेरी कॉलेज में जेईई मेन की रैंक के आधार पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मेन की परीक्षा उत्तीर्ण की है वह अपना पंजीकरण एकेटीयू के पोर्टल पर कराकर काउंसलिंग में शामिल हो सकते है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून है। इटावा इंजीनियरिंग कॉलेज में पात्र विद्यार्थियों को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति प्राप्त होती है। पिछले साल कॉलेज के मैकेनिकल ब्रांच के सभी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था।
विज्ञापन


सीएसए ने प्रदेश के पांचों कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग व प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसलिंग का पहला चरण 27 जून से शुरू हो चुका है। दूसरा चरण नौ जुलाई से शुरू होगा। पहले दो चरणों में पशुचिकित्सा विज्ञान और पशुपालन के स्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले चरण की प्रक्रिया सात जुलाई तक पूरी होगी, जबकि दूसरे चरण की प्रक्रिया नौ से 19 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद कृषि स्नातक, परास्नातक व पीएचडी समेत अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इन पाठ्यक्रमों के लिए पहला चरण 21 जुलाई से शुरू होकर सात अगस्त तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 10 से 26 अगस्त तक और तीसरा चरण 29 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर को पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed