कानपुर में प्रशासनिक फेरबदल: निलंबन झेल चुके मानवेंद्र सिंह अब साइबर थाने में, छह इंस्पेक्टरों का तबादला
Kanpur News: कानपुर कमिश्नरेट में सोमवार को छह निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार एएचटी, जनशिकायत प्रकोष्ठ, चकेरी और बाबूपुरवा के अलावा पुलिस लाइन से दो निरीक्षकों को साइबर क्राइम थाने भेजा गया है। इनमें पूर्व में फायरिंग मामले में निलंबित रह चुके इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह भी शामिल हैं, जिन्हें अब साइबर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर कमिश्नरेट में सोमवार को छह निरीक्षकों के तबादले किए गए। पुलिस आयुक्त के अनुमोदन के बाद जारी आदेश में एएचटी, जनशिकायत प्रकोष्ठ, चकेरी और बाबूपुरवा के निरीक्षकों के साथ पुलिस लाइन में तैनात दो निरीक्षकों को साइबर क्राइम थाने भेजा गया है। इनमें पूर्व में कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह भी शामिल हैं।
आदेश के अनुसार एएचटी से प्रवीन कुमार, जनशिकायत प्रकोष्ठ से शरद तिलारा, चकेरी से रिजवान खान और बाबूपुरवा से महेंद्र सिंह को साइबर क्राइम थाने में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन से राजेश कुमार और मानवेंद्र सिंह को भी साइबर थाने से जोड़ा गया है।
फायरिंग मामले में हो चुके हैं निलंबित
मानवेंद्र सिंह पूर्व में अखिलेश दुबे से जुड़े मामले और पुलिस कमिश्नर आवास के पास हुई राउंड फायरिंग के मामले में लापरवाही के आरोपों को लेकर चर्चा में रहे हैं। राउंड फायरिंग मामले में उन्हें निलंबित भी किया गया था। अब उन्हें साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी वाले थाने में तैनाती दी गई है।
शरद तिलारा और रिजवान खान भी हटाए गए
वहीं, शरद तिलारा फीलखाना थाने में प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें वहां से हटाकर जनशिकायत प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई थी। अब उन्हें साइबर क्राइम थाने भेजा गया है। चकेरी में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे रिजवान खान का भी तबादला कर उन्हें साइबर थाने से जोड़ा गया है। आदेश में सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।