फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Administration strict on MLA Irfan Solanki and associates, assets worth 68.45 crore seized so far

MLA Irfan Solanki: इरफान और सहयोगियों पर प्रशासन सख्त, अब तक 68.45 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानें क्या है तैयारी

Fri, 14 Apr 2023 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 10:56 AM IST
सार

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी और उसके साथियों की अब तक 68.45 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है। वहीं, कई और संपत्तियां भी पुलिस ने चिन्हित की है, जिनके भौतिक सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Administration strict on MLA Irfan Solanki and associates, assets worth 68.45 crore seized so far
इरफान सोलंकी की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के घर आगजनी मामले में पुलिस अब तक सपा विधायक और उनके साथी हिस्ट्रीशीटरों की गैंगस्टर एक्ट के तहत 18 करोड़, 47 लाख, चार हजार, 870 रुपये कीमत की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसकी बाजार की कीमत 65 करोड़, पांच लाख, 44 हजार, 673 रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

इसमें 52 करोड़, 64 लाख, 22 हजार, 42 रुपये की संपत्ति सपा नेत्री के पिता शौकत अली की है। वहीं इरफान सोलंकी की 11 करोड़, 41 लाख, 625 रुपये की है। इसके अलावा पुलिस ने एक करोड, 75 लाख रुपये कीमत की रिजवान सोलंकी और दो करोड़ 75 लाख की हिस्ट्रीशीटर अज्जन की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन

विधायक इरफान सोलंकी
तीन कार (आईटेन, टाटासफारी, क्रेटा), दो असलहे (रिवाल्वर, राइफल) पांच बैंक खाते , स्वर्ण जयंती विहार योजना में तीन संपत्ति, गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम में योजना में एक संपत्ति जब्त की गई है। साथ ही, कई और संपत्तियां भी चिन्हित की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर शौकत अली
चार बैंक खाते, जाजमऊ गज्जूपुरवा में 295.51 वर्गमीटर में बने तीन अपार्टमेंट, ग्वालटोली सिविल लाइन 54.35 वर्गमीटर में बना फ्लैट, इसके अलावा सीबीसीआईडी परिसर में स्थित 1162.36 वर्गमीटर जमीन जब्त की गई है।

रिजवान सोलंकी
सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी की संपत्ति जब्ती में क्रेटा कार, दो असलहे (रिवाल्वर, राइफल), ऐक्सिस बैंक के दो खाते, स्वर्णजयंती विहार योजना में प्लॉट, रिजवान की पत्नी साहिना ने नाम से आशीयाना कॉलोनी में प्लॉट और फ्लैट शामिल है।

पिपरखेड़ा में मिली मुख्तार बाबा की संपत्ति
संपत्तियों की जांच में जुटी पुलिस को मुख्तार बाबा की उन्नाव के कटरी पिपरखेड़ा में आठ बीघा जमीन मिली है। पुलिस ने उन संपत्तियों के सत्यापन, रजिस्ट्री और इंतखाब निकालने के लिए लेखपाल से संपर्क किया है। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed