फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ADM and PD will investigate the video of backward class officer taking money.

Kanpur News: एडीएम और पीडी करेंगे पिछड़ा वर्ग अधिकारी के रुपये लेते वीडियो की जांच

Tue, 09 Dec 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
ADM and PD will investigate the video of backward class officer taking money.
कानपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल का रुपये लेते वायरल हुए वीडियो की जांच अब प्रशासन ने शुरू करा दी है। शासन के निर्देश पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम आपूर्ति आशुतोष दुबे और पीडी डीआरडीए आलोक सिंह को जांच सौंपी है। टीम ने वीडियो का तकनीकी व दृश्यात्मक परीक्षण शुरू कर दिया है। साथ ही जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगा गया है।
विज्ञापन



बीते 15 दिन पहले निजी आईटीआई कर्मचारी से पैसा लेते हुए जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। वीडियो में वह रुपये लेते नजर आ रहे थे। हालांकि, अधिकारी बीरपाल ने इसे साजिश करार दिया था। उन्होंने छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से वीडियो वायरल करने की बात कही थी। उन्होंने इस संबंध में नवाबगंज थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग से जांच कर रिपोर्ट मांगी थी जिसे निदेशालय भेजा गया था।
विज्ञापन

एडीएम आपूर्ति आशुतोष दुबे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed