{"_id":"6859af7d5b83ff2e980040bf","slug":"ad-medical-education-did-not-find-the-entire-staff-present-in-the-trauma-center-kanpur-news-c-220-1-akb1007-128193-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एडी चिकित्सा शिक्षा को ट्रामा सेंटर में उपस्थित नहीं मिला पूरा स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एडी चिकित्सा शिक्षा को ट्रामा सेंटर में उपस्थित नहीं मिला पूरा स्टाफ
Tue, 24 Jun 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
मरीज से जानकारी लेतीं एडी डॉ. नीलम।
- फोटो : संवाद
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला कई अव्यवस्थाएं मिलीं थीं। इसकी उन्होंने शासन से शिकायत की थी। मामले में एडी चिकित्सा शिक्षा व प्रशिक्षण डॉ. नीलम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज में जांच की। टीम ने ट्रामा सेंटर में पूरा स्टाफ उपस्थित न होने पर आपत्ति जाहिर की है।
बाल विभाग एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर में भर्ती कुछ मरीजों ने ऑपरेशन के नाम पर रुपये लेने व बाहर की दवा लिखे जाने का आरोप लगाया था। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर शासन को शिकायत की थी। मामले में सोमवार को अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण डा. नीलम के नेतृत्व में डा. अरुण आर्या व वित्त नियंत्रक शैलेश गिरि ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर मरीजों से पूछताछ की।
इसके बाद रजिस्टर मंगवाकर मरीजों को लिखीं गईं दवाइयों की जानकारी की। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल पर बने जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वार्ड में भर्ती रूरा की नैना, छतरसा की गोल्डी सहित अन्य मरीजों से मेडिकल कॉलेज में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की। इस दौरान मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. सज्जन लाल वर्मा, सीएमएस डा. वंदना सिंह उपस्थित रहीं। सीएमएस ने बताया कि ट्रामा सेंटर में पूरा स्टाफ उपस्थित था।