फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिमा की इन अदाओं पर फैन्स ‘दीवाने’

Sun, 09 Oct 2016 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
 actress mahima chaudhary likes kanpur
कानपुर में महिमा की अदाओं पर फिदा हुए फैन्स - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गीता नगर स्थित मनसा साड़ीज के रिटेल शोरूम के उद्घाटन अवसर पर पहुंचीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा महिमा चौधरी की एक झलक पाने को फैन्स बेताब दिखे। महिमा के साथ सेल्फी लेने के लिये कुछ लोग तो आपस में भिड़ तक गये।

महिमा बोलीं,‘बेटी को बेटे से कम न समझें’

 actress mahima chaudhary likes kanpur
कानपुर आईं बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर आईं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी ने कहा कि बेटी को बेटे से कम न समझें। उन्हें बराबर का अधिकार देना चाहिये। महिमा चौधरी ‘परदेस’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘ओम जय जगदीश’ जैसी फिल्मों के जरिये लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं।

महिमा को पसंद आई डिजाइनर सिल्क साड़ी

 actress mahima chaudhary likes kanpur
साड़ियां पसंद करतीं महिमा चौधरी - फोटो : अमर उजाला
महिमा चौधरी इससे पहले कई बार कानपुर आ चुकी हैं। उन्हें यहां डिजाइनर सिल्क साड़ियां खूब पसंद आईं। महिमा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में साड़ी का विशेष महत्व है। वह साड़ी पहनना बहुत पसंद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिमा ने आतंकवाद पर जाहिर किया अपना गुस्सा

 actress mahima chaudhary likes kanpur
महिमा ने फीता काटकर किया मनसा साड़ीज के नये शोरूम का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को जायज ठहराते हुए कहा है कि पूरी दुनिया में आतंकवाद का जहर घोलने वाले पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद कर देना चाहिए।  हिंदुस्तान की जनता को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। महिमा ने कहा कि भारतीय सेना के काम पर किसी को शक करने का अधिकार नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed