फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   actor shahbaz khan statement about film padmavati dispute

फिल्म पद्मावती विवाद पर बोले अभिनेता शहबाज खान, कहा-विरोध करना स्वतंत्रता का हनन

Wed, 13 Dec 2017 11:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
actor shahbaz khan statement about film padmavati dispute
अभिनेता शहबाज खान
पद्मावती का विरोध करना स्वतंत्रता का हनन है। जिन लोगों ने फिल्म नहीं देखी वह लोग हाईलाइट होने के लिए फिल्म का विरोध कर रहे हैं। यह कहना है फिल्म अभिनेता शहबाज खान का। शहबाज यूपी के औरैया में आयोजित सद्भाव यात्रा में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के फिल्म को लेकर विरोध पर उन्होंने कहा कि इस पर वह अभी कुछ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन


 शहर के एक होटल पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में शाहबाज खान ने बताया कि संजय लीला भंसाली बड़े फिल्म निर्माता व निर्देशक हैं। जिन्होंने कई फिल्में इतिहास पर बनाई हैं। उन्होंने इतिहास पढ़कर ही फिल्म निर्माण किया है। कहा कि पद्मावती का विरोध करके कलाकारों का गला घोंटा जा रहा है। यह स्वतंत्रता का भी हनन है। कहा कि फिल्म में इतिहास से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। जो लोग अलाउद्दीन खिलजी व पद्मावती को लेकर विवाद कर रहे हैं वह पहले फिल्म देख लें। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के लिए बाद में बोलेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनका यूपी से बेहद लगाव है इसलिए वह हर बार यूपी आना चाहते हैं और यूपी के प्यार की वजह से ही मुंबई की फिल्में हिट हो पाती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed