{"_id":"688524e9aaeec0898606527f","slug":"action-will-be-taken-against-operators-running-schools-without-recognition-etawa-news-c-216-1-etw1004-128593-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिना मान्यता स्कूल चला रहे संचालकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिना मान्यता स्कूल चला रहे संचालकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
इटावा। कक्षा आठ तक की मान्यता लेकर 12 तक की कक्षाएं चलाने वाले स्कूलों पर शिकंजा कसेगा। अब डीआईओएस की अध्यक्षता में बनीं कमेटी ऐसे विद्यालयों की जांच करेंगी। जांच के बाद संचालक व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में ऐसे कई विद्यालय हैं, जिनके पास कक्षा आठ तक की मान्यता है। ऐसे स्कूलों के संचालक 12 तक की कक्षाएं चलाकर विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर लगा रहे हैं। वह पढ़ाई अपने यहां कराते है और विद्यार्थियों का प्रवेश अन्य स्कूल में करा देते हैं। कई विद्यालयों की शिकायत के बाद प्रशासन भी गंभीर हुआ है।
ऐसे स्कूलों की जांच करने के लिए डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। इसमें बीएसए व समस्त नोडल अधिकारी माध्यमिक शिक्षा को शामिल किया गया है। समिति ऐसे स्कूलों की जांच करेगी और जांच के दौरान जिस स्कूल में कक्षा आठ तक की मान्यता है, यदि वहां कक्षा 12 तक की कक्षाएं चल रही है तो उनकी मान्यता निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य व संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी।