फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action taken against Rawatpur police station in-charge for negligence in robbery case

Kanpur: रिटायर्ड महिला दरोगा से लूट में लापरवाही पर रावतपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Mon, 26 Jan 2026 02:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Jan 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
Action taken against Rawatpur police station in-charge for negligence in robbery case
रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
रावतपुर केशवपुरम में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड महिला दरोगा से लूट के मामले में रावतपुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। घटना में लापरवाही व घटना के खुलासे में देरी लगाने पर पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई की है। रावतपुर के केशवपुरम में आठ जनवरी को डिप्टी जेलर की पत्नी और सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दरोगा पुष्पलता दुबे से शातिर लुटेरों ने चेन लूट ली थी। इस मामले में लापरवाही के चलते सोमवार को पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। घटना के बाद से कई टीमें तो लगी थी लेकिन खुलासा न हो पाने में थाना प्रभारी की लापरवाही शिकायतें हुई थी। जिस पर   कमिश्नर ने कार्रवाई की है। उधर रावतपुर केशवपुरम में बीते दिनों दबंगों ने एक ऑटो में आग लगाई गई थी। इसमें भी रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही सामने आई थी। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि लापरवाही के चलते रावतपुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed