{"_id":"62e7f896e22a01202c17b124","slug":"action-on-seven-organizations-making-mid-day-meal-samples-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मिड डे मील बनाने वाली सात संस्थाओं पर शिकंजा, इन जगहों से लिए गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मिड डे मील बनाने वाली सात संस्थाओं पर शिकंजा, इन जगहों से लिए गए सैंपल
Mon, 01 Aug 2022 09:30 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 01 Aug 2022 09:30 PM IST
सार
सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दाल, रोटी, मिर्च पाउडर, बनी हुई सब्जी आदि के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
नमूने लेती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी स्कूल के बच्चों को खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसे जाने का मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मिड डे मील बनाने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने सोमवार को शहर के अलग-अलग स्कूलों में एमडीएम का वितरण करने वाली सात संस्थाओं के रसोई पर औचक छापा मारकर खाद्य उत्पादों के 20 नमूने भरे हैं। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सैंपल को विस्तृत जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
इनके लिए गए सैंपल
- मनभावन कल्याण समिति के कल्याणपुर में स्थित किचन से
- छत्तीसगढ़ सामाजिक संस्थान के हरजेंदर नगर स्थित किचन से
- निर्बल सेवा संस्थान के संगीत टॉकीज के पास स्थित किचन से
- मांश्रिता सेवा संस्थान के वायु विहार हरजेंदर नगर स्थित रसोई से
- उज्जवल सवेरा समिति मेरठ के कल्याणपुर स्थित किचन से
- यूनाइटेड विकास समिति के कल्याणपुर स्थित रसोई से
- मौलाना आजाद मेमोरियल सोसाइटी के घाटमपुर स्थित किचन से