{"_id":"9c78e731a724604697aa09481deb2e9a","slug":"action-on-pending-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमरौध चौकीइंचार्ज को लगाई फटकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरौध चौकीइंचार्ज को लगाई फटकार
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां में वादकारियों की संतुष्टि और पुलिस की कार्रवाई का मूल्यांकन करने के लिए प्राजेक्ट आइना दिवस आयोजित किये जाते हैं। यह बात पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद ने कही।
रविवार को वह भोगनीपुर कोतवाली में प्राजेक्ट आइना दिवस का जायजा लेने आए थे। अमरौधा कसबे के रहीम उल्ला ने बताया कि कस्बे के चार लोगों ने उसके भतीजे और भतीजी पर जानलेवा हमला किया था।
रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पुखरायां कसबे के विवेकानंद नगर निवासी शिवप्रसाद की पत्नी मनोरमा ने बताया कि दो लोगों ने नौकरी का झांसा देकर छह लाख रुपये ठग लिये।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज के बाद कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने दोनों मामलों की विवेचना कर रहे अमरौधा के चौकी इंचार्ज रामबरन सिंह को फटकार लगाई और तीन दिन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
नागरिकों की शिकायत पर एसपी ने पुखरायां के चौकी इंचार्ज रमेश सिंह यादव को 15 दिन में सटोरियों को पकड़ने की हिदायत दी। कोतवाल अनिल कुमार भी मौजूद रहे।