{"_id":"5dcc39c88ebc3e5b4507f26b","slug":"action-on-65-cattle-owners-leaving-anna-cattle-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: मवेशी अन्ना छोड़ने में 65 पर शांतिभंग की कार्रवाई, दी गई ये हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: मवेशी अन्ना छोड़ने में 65 पर शांतिभंग की कार्रवाई, दी गई ये हिदायत
Wed, 13 Nov 2019 10:48 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले के कदौरा में मवेशियों को छुट्टा छोड़ने पर ग्राम चतेला के 65 पशुपालकों के खिलाफ शांतिभंग करने की धाराओं में कार्रवाई की गई है। इसी गांव में अन्ना मवेशियों ने दो दिन में मटर, चने और लाही के कई खेत चौपट करते हुए किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया था।
मटर, चने और लाही की फसल गंवाने वाले किसानों ने मुआवजे की मांग की थी। साथ ही अन्ना पशुओं से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई पर भी जोर दिया था। डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने एडीओ मनोज गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी धीरेंद्र सिंह को टीम के साथ हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए थे।

बुधवार को सरकारी टीम ने चतेला पहुंचकर प्रभावित खेतों की स्थिति देखी। इस बीच 65 मवेशी पालकों के खिलाफ जानवरों को खुला छोड़ने के आरोप में शांतिभंग की कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि भविष्य में सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी गई है।
एसडीएम कौशल कुमार का कहना है कि यदि शांतिभंग की कार्रवाई के बाद भी पशुओं को अन्ना छोड़ा गया तो संबंधित पशुपालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम कौशल कुमार का कहना है कि यदि शांतिभंग की कार्रवाई के बाद भी पशुओं को अन्ना छोड़ा गया तो संबंधित पशुपालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।