फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action if stray animals are found on the streets

सड़कों पर मिले अन्ना जानवर तो होगी कार्रवाई

Fri, 06 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Action if stray animals are found on the streets
जालौन। सड़कों पर कोई भी आवारा जानवर घूमता नजर नहीं आए। यदि ऐसा होता है तो संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने खंड विकास कार्यालय में अधीनस्थों के साथ बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों समेत अधीनस्थों को निर्देश देकर कहा कि आवारा जानवरों के सड़कों पर घूमने से हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए आवारा जानवरों को गोशाला में रखें। यदि कोई पशु अन्ना सड़क पर घूमता हुआ दिखता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवासों को एक सप्ताह के अंदर मानक के अनुसार पूरा कराए जाए। इस कार्य में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना के सत्यापित फॉर्म व अंत्योदय का डाटा दो दिवस के अंदर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक गांव में 5-5 खाद के गड्ढे व वर्मी कम्पोस्ट का कार्य इसी सप्ताह शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को मानक के अनुसार अतिशीघ्र पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान सचिव सतीश वर्मा, अमर सिंह, पवन सोनी, देवीशरण, कुलदीप वर्मा, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed