{"_id":"676ef7cb42428abb8a0b5564","slug":"action-against-three-for-giving-fake-information-about-robbery-etawa-news-c-216-1-etw1001-119637-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लूट की फर्जी सूचना देने पर तीन के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लूट की फर्जी सूचना देने पर तीन के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
ताखा। खेत जोतने के रुपये न मिलने पर ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को सोने की चेन और मोबाइल लूटने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में मामला फर्जी पाया। इसके बाद सूचना देने वाले युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
शुक्रवार दोपहर ऊसराहार थाना क्षेत्र के भाऊपुरा निवासी सुखवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि नामजदों ने उसको पीटकर सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सुखवीर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गांव के ही यशवीर, सौरभ के खेतों में उसके ट्रैक्टर से जुताई हुई थी।
जिसके रुपये उन्होंने नहीं दिए, जब रुपये मांगा तो झगड़ा करने लगे। इसके बाद उसने लूट की फर्जी सूचना दे दी। थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।