फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ACMO went out to find a broker in the district hospital, questioned the employees

जिला अस्पताल में दलाल खोजने निकले एसीएमओ, कर्मचारियों से की पूछताछ

Fri, 24 Sep 2021 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ACMO went out to find a broker in the district hospital, questioned the employees
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आशा बहू से पूछताछ करते एसीएमओ डॉ.एसएल वर्मा। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज को प्राइवेट अस्पताल के दलालों की ओर से जबरन ले जाने का मामला प्रकाशित होने के बाद डीएम तक पहुंचा तो अफसर हरकत में आए। गुरुवार को अपर सीएमओ ने चौकी पुलिस के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचकर तैनात कर्मियों, आशा बहू व अन्य लोगों से दलालों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिले में कहर बरपा रहे डेंगू व बुखार की चपेट में आकर अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गांवों में सैकड़ों लोग बीमार पड़े हैं। जिला अस्पताल में हर रोज बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है और इमरजेंसी से लेकर जनरल वार्ड तक फुल हैं। इसी बात का फायदा प्राइवेट अस्पतालों के दलाल उठा रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी से प्राइवेट अस्पताल के दलाल एक मरीज को जबरन ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। वहीं 23 सितंबर को अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से उठाया तो अफसरों ने मामले को संज्ञान में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम जेपी सिंह ने सीएमओ व एसीएमओ को दलालों को पकड़ने के निर्देश दिए। गुरुवार को जिला अस्पताल की चौकी पुलिस को साथ लेकर एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा इमरजेंसी पहुंचे।

उन्होंने भर्ती मरीज, डॉक्टर व कर्मियों से जानकारी ली। चेतावनी दी कि अस्पताल में भर्ती मरीज को प्राइवेट अस्पताल के दलालों के जरिये भेजने में अगर किसी की संलिप्तता पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed