फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   acid attack on woman in Fatehpur

फतेहपुर: दुष्कर्म में विफल जेठ ने किया एसिड से हमला, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Sat, 25 Apr 2020 02:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Apr 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
acid attack on woman in Fatehpur
इसी शीशी में था एसिड - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। एक जेठ ने दुष्कर्म में विफल होने पर अपनी विधवा बहू पर एसिड फेंक दिया। वह गंभीर रूप से झुलस गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेठ व उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। दूसरा दोस्त फरार है।
विज्ञापन


महिला के पति की वर्ष 2014 में बीमारी से मौत हो गई थी। इसके 6 साल का एक बेटा है। महिला का आरोप है कि उसका एक जेठ उस पर खराब नजर रखता है। इस वजह से वह मौका पाते छेड़छाड़ करने लगता है। यह बात उसने अपने मायके में बताई।
विज्ञापन


इसके बाद उसके भाई आकर उसे और बेटे को मायके ले गए। महिला ने बताया कि खेती लगवाने व कटवाने के लिए  साल में चार-पांच बार ससुराल आना पड़ता है। महिला ने बताया कि गेहूं की फसल पक जाने के कारण वह करीब एक माह पहले गांव आई थी। जेठ की नीयत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दो अन्य साथियों के साथ वह शुक्रवार देर शाम छेड़छाड़ करने लगा। चिल्लाने पर छोड़ कर भाग गए। महिला ने बताया कि रात लगभग 9 बजे वह पानी भरने के लिए पास में लगे सरकारी हैंडपंप पर गई। वही जेठ अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और बगल से एसिड (बैटरी वाला तेजाब) डाल दिया। वह झुलस जाने से चीखने लगी। 


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद जिला चिकित्सालय गई। वहां इलाज हो रहा है। थानाध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया कि जेठ व उसके एक दोस्त को पकड़ा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed