फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Acharya Vandan' to strengthen the Guru-Shishya tradition; events to be held in 50 schools.

Kanpur News: गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत करेगा आचार्य वंदन, 50 विद्यालयों में होंगे आयोजन

Tue, 13 Oct 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
'Acharya Vandan' to strengthen the Guru-Shishya tradition; events to be held in 50 schools.
कानपुर। गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षण में संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान शहर के 50 विद्यालयों में आचार्य वंदन कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें गुरु और शिष्य के बीच संबंधों, सम्मान और संस्कारों के महत्व के बारे में बताया जाएगा। संस्थान के सचिव नवेंदु शुक्ला ने बताया कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला 26 नवंबर से बृजेंद्र स्वरूप पार्क में शुरू होगा। मेले में 28 नवंबर को आचार्य वंदन कार्यक्रम होगा।। इससे पहले शहर के 50 विद्यालयों में भी कार्यक्रम होंगे। इन विद्यालयों को संस्थान से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्कारों के अभाव और प्रोफेशनलिज्म की मानसिकता के कारण शिक्षण कार्य भी कारोबार जैसा हो जाता है। इसे बदलने के लिए कक्षा पांच के बाद की कक्षाओं वाले विद्यालयों में नियमित आचार्य वंदन कराने की योजना है। इसके तहत विश्वविद्यालयों और अन्य विद्यालयों को भी जोड़ा जाएगा। वहीं शारदीय नवरात्र में पूजा पंडालों और मंदिरों में कन्या वंदन व कन्या पूजन के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed