फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused's body found hanging 36 hours after rape FIR was registered.

Kanpur News: दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज होने के 36 घंटे बाद फंदे से लटकता मिला आरोपी का शव

Sat, 18 Jul 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Accused's body found hanging 36 hours after rape FIR was registered.
रसूलाबाद। दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज होने के 36 घंटे बाद आरोपी का शव गांव के बाहर ढाक के पेड़ में गमछे के फंदे से लटकता मिला। उसके खिलाफ गांव निवासी युवक ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म कर पांच माह की गर्भवती करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अरविंद सिंह गौर उर्फ नन्खे लल्ला (45) खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह धान की बेल की सिंचाई करने गए गांव के अजय ने उनका शव गांव के बाहर ढाक के पेड़ में फंदे पर लटका देखा। अजय ने गांव पहुंचकर अरविंद के परिजन व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इस पर अरविंद की पत्नी शीलू सिंह, बेटी छवि, परिजन रोते बिलखते हुए ग्रामीणों के संग मौके पर पहुंच गए। भतीजे अनुराग ने बताया कि चाचा अरविंद परिवार के अकेले संरक्षक थे। उनकी मौत से परिवार बेसहारा हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार रात को एक गांव निवासी युवक ने रसूलाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि भाई-भाभी की मौत के बाद से 19 वर्षीय भतीजी उसके संरक्षण में रहती थी। आरोप लगाया था कि अरविंद सिंह गौर ने उसकी भतीजी को लालच देकर दुष्कर्म किया। भतीजी के पेट में लगातार दर्द की समस्या रहने पर उसने कुछ दिन पहले डॉक्टर से परीक्षण करवाया तो भतीजी के पांच माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली। जानकारी पर भतीजी ने अपनी आपबीती बताई। उसने अरविंद पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। रसूलाबाद थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि अरविंद के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। प्रथम दृष्टया उसने आत्महत्या की है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed