{"_id":"5e4143938ebc3ee5b802e1e6","slug":"accused-uploaded-the-post-on-facebook-with-a-gun-in-hand-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: हाथ में तमंचा लेकर युवक ने फेसबुक पर अपलोड की पोस्ट, इंस्पेक्टर को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: हाथ में तमंचा लेकर युवक ने फेसबुक पर अपलोड की पोस्ट, इंस्पेक्टर को दी जान से मारने की धमकी
Mon, 10 Feb 2020 05:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Feb 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में फेसबुक आईडी में हाथ में तमंचा लेकर फोटो अपलोड करने और शहर कोतवाली प्रभारी को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भरी पोस्ट अपलोड किए जाने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। थाना महोबकंठ के ग्राम कुनेहटा निवासी करन राजपूत पुत्र बालेंद्र राजपूत ने अपनी फेसबुक आईडी में पोस्ट अपलोड करते हुए दबंगई भरा मैसेज लिखा।

फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में युवक हाथ में तमंचा लेकर शहर कोतवाली प्रभारी को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल होने पर पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लिया।
एक दिन पहले आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ एक युवक की बेरहमी से मारपीट किए जाने का वीडियो भी वायरल किया गया था। शहर कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी की तहरीर पर आरोपी करन राजपूत के खिलाफ धारा 353, 504, 507 आईपीसी व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।