फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of sexual abuse found guilty, sentencing hearing on nine

Kanpur News: यौन शोषण का आरोपी दोषी करार, नौ को सजा पर सुनवाई

Fri, 03 Apr 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 03 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexual abuse found guilty, sentencing hearing on nine
कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला एक जनवरी 2022 की दोपहर अपने खेत में चारा लेने गई थी। वहां से वापस आने के दौरान गांव के ही छोटे ने उसके साथ जबरन यौन शोषण किया था। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। वहां से उसको जेल भेजा गया था। इसके साथ ही पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए थे। मौजूदा समय में मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम हिमांशु कुमार सिंह की अदालत में चल रही थी। गुरुवार को अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी छोटे को यौन शोषण के अपराध में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उसका आपराधिक इतिहास तलब करते हुए सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए नौ अप्रैल की तिथि नियत की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed