{"_id":"5e60fe148ebc3eebb2345464","slug":"accused-of-pocso-and-misdemeanor-escaped-from-child-care-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पॉक्सो और दुष्कर्म का आरोपी बाल संप्रेक्षण गृह से लघुशंका के बहाने हुआ फरार, पुलिस को दी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉक्सो और दुष्कर्म का आरोपी बाल संप्रेक्षण गृह से लघुशंका के बहाने हुआ फरार, पुलिस को दी गई सूचना
Thu, 05 Mar 2020 07:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में बाल सुधार गृह में निरुद्ध लखीमपुर जनपद निवासी बाल अपचारी बुधवार की शाम लघुशंका जाने की बात कहकर सुधार गृह से फरार हो गया। संप्रेक्षण गृह के जिम्मेदार घटना को छिपाकर बाल अपचारी को खोजने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता न मिलने पर जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने सूचना दर्ज कर ली है। रद्धेपुरवा मार्ग पर बाल संप्रेक्षण गृह है। इस संप्रेक्षण गृह में हरदोई, लखीमपुर और सीतापुर के बाल अपचारी रखे जाते हैं। बुधवार शाम लगभग पांच बजे बाल अपचारियों को पांच-पांच के समूह में परिजनों से फोन पर बातचीत कराने के लिए सुधार गृह के कार्यालय परिसर में लाया गया था।

एक समूह में शामिल लखीमपुर निवासी बाल अपचारी (पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोपी) ने वहां मौजूद कर्मचारी और होमगार्ड से लघुशंका जाने की बात कही। इसी दौरान वह संप्रेक्षण गृह की दीवार फांदकर फरार हो गया। काफी देर तक होमगार्ड व अन्य कर्मचारी उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता न चलने पर अधीक्षक रमाकांत मिश्रा को घटना के बारे में बताया।
उन्होंने भी बाल अपचारी का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर देर रात जिला प्रोवेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भी गुरुवार को बाल अपचारी का पता लगाने की कोशिश होती रही। दोपहर बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बाल अपचारी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधीक्षक रमाकांत मिश्रा की ओर से लिखित जानकारी दी गई है। बाल अपचारी होने के कारण इस मामले में संप्रेक्षण गृह से फरार होने का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है।