{"_id":"684dda5c324ea85d190c570f","slug":"accused-of-murdering-a-teenager-tyson-with-a-bounty-of-rs-25000-arrested-kanpur-news-c-362-1-ka11011-125551-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किशोर की हत्या का आरोपी 25 हजार का इनामी टायसन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किशोर की हत्या का आरोपी 25 हजार का इनामी टायसन गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्या का आरोपी टायसन।
- फोटो : पुलिस
कानपुर।
किशोर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कल्याणपुर पुलिस ने शनिवार को 25 हजार के इनामी राहुल वाल्मीकि उर्फ टायसन को आईआईटी गेट से गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुख्य आरोपी गुड्डू को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
नानकारी निवासी अमित वाल्मीकि का बेटा सुमित (17) 24 अप्रैल को पिता को छोड़ने के लिए बाइक से गया था। वापस लौटने पर मोहल्ले के पड़ोसी गुड्डू के साले को बाइक हल्की छू गई। दबंगों ने किशोर को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा था।
इलाज के दौरान 27 अप्रैल को अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किशोर के साथ हुई बर्बरता का खुलासा हुआ था। उसके सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी थी और 12 से अधिक जगह गंभीर चोटे थीं। पत्थर लगने से पैर के नाखून तक निकल गए थे।
विज्ञापन
पुलिस मुख्य आरोपी गुड्डू, आनंद शर्मा और रवि कुमार को जेल भेज भेज चुकी है। शनिवार को पुलिस ने गुड्डू के रिश्तेदार टायसन को पकड़ लिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।