{"_id":"663bd3a6c4285281070719d6","slug":"accused-of-embezzling-rs-262-lakh-through-fraud-kanpur-news-c-222-1-sknp1019-111187-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: धोखाधड़ी कर 2.62 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: धोखाधड़ी कर 2.62 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
नवाबगंज। खाद दुकानदार से धोखाधड़ी कर 2.62 लाख रुपये हड़प लिए। मांंगने पर दुकानदार को गाली-गलौज कर धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी तुलाराम पाल ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के आदेश पर गांव के आनंद कुमार दीक्षित व एक कंपनी कर्मचारी सुनील कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि उसकी गांव में रुचि खाद व बीज भंडार के नाम से दुकान है। आनंद कुमार दीक्षित को पहले से जानता था। आनंद ने एक कंपनी से उसका 6.38 लाख व दूसरी कंपनी से 2.91 लाख रुपये का उसका लोन कराया। आनंद ने लोन में 5.18 लाख रुपये सब्सिडी दिलाने का भरोसा दिया। आनंद ने कई बार में उससे 2.62 लाख रुपये उससे ले लिए।
इसके बाद अभी तक आनंद सब्सिडी नहीं दिलवा पाया। रुपये वापस मांगने पर वह टालमटोल करता रहा। इस मामले में 15 मार्च को थाने में प्रार्थना पत्र दिया। आनंद ने थाने आकर पूरा रुपया वापस करने का भरोसा दिया। इसके बाद आनंद से रुपये वापस मांगने गया तो उसने व कर्मचारी सुनील ने गाली-गलौज कर रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)