{"_id":"5bb618a8867a5528e13de2c8","slug":"accused-murdered-old-man-because-of-he-refused-to-sell-packets-of-pan-masala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उधार न दिया पान मसाला तो बुजुर्ग की कर दी हत्या, सिर और गुप्तांग में लगी थी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार न दिया पान मसाला तो बुजुर्ग की कर दी हत्या, सिर और गुप्तांग में लगी थी चोट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 04 Oct 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
पान मसाला न देने पर कर दी गई दुकानदार हत्या
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में बुधवार रात उधार पान मसाला न देने पर बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो सिर और गुप्तांग में चोटों के कारण मौत की बात पोस्टमार्टम में सामने आई है।
ग्राम जलालपुर निवासी वेदनाथ उर्फ विदई (50) की गांव में ही परचून की दुकान थी। दुकान पर पान मसाला भी बिकता था। आरोप है कि बुधवार रात गांव निवासी दर्शन ने पान मसाला उधार न देने पर अपने पुत्रों पिंटू, सोनू और उसकी पत्नी कुसमा ने मिलकर वेदनाथ की पिटाई कर दी थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ग्राम जलालपुर निवासी वेदनाथ उर्फ विदई (50) की गांव में ही परचून की दुकान थी। दुकान पर पान मसाला भी बिकता था। आरोप है कि बुधवार रात गांव निवासी दर्शन ने पान मसाला उधार न देने पर अपने पुत्रों पिंटू, सोनू और उसकी पत्नी कुसमा ने मिलकर वेदनाथ की पिटाई कर दी थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सिर और गुप्तांग पर गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई है
पान मसाला न देने पर कर दी गई दुकानदार हत्या
पुलिस ने इस मामले में वेदनाथ के पुत्र शीलू की पत्नी बिट्टा की तहरीर पर दर्शन, सोनू, पिंटू और कुसमा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गुरुवार को बरगदिया मोड़ के पास से सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वेदनाथ के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया गया। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि सिर और गुप्तांग पर गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई है।
पान मसाला न देने पर कर दी गई दुकानदार हत्या
- फोटो : ANI
आपको बता दें कि ग्राम जलालपुर निवासी वेदनाथ उर्फ विदई (50) पुत्र चक्कर गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। बुधवार की रात लगभग आठ बजे गांव निवासी दर्शन दुकान पर पहुंचा और वेदनाथ से पान मसाला देने को कहा। वेदनाथ ने उधार पान मसाला देने से इंकार कर दिया। इस पर दर्शन ने वेदनाथ को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दर्शन के पुत्र पिंटू, सोनू व उसकी पत्नी कुसुमा भी मौके पर पहुंच गईं। दर्शन के साथ पिंटू, सोनू व कुसुमा ने भी वेदनाथ को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वेदनाथ मौके पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।