{"_id":"6811e83ff22d0daa8b05388a","slug":"accused-molested-the-daughter-of-a-up-police-constable-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'उठा ले जाऊंगा...', यूपी पुलिस के सिपाही की बेटी के साथ दबंग ने किया घिनौना कांड; ये धमकी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'उठा ले जाऊंगा...', यूपी पुलिस के सिपाही की बेटी के साथ दबंग ने किया घिनौना कांड; ये धमकी भी दी
Wed, 30 Apr 2025 02:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:38 PM IST
सार
यूपी पुलिस के सिपाही की बेटी के साथ दबंग ने घिनौना कांड कर दिया। आरोपी ने युवती को उठा ले जाने की धमकी भी दी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में सिपाही की बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंग अक्सर उसे रास्ते में रोक कर अश्लील इशारे करता है। कई बार उठा ले जाने की धमकी भी दे चुका है।
गुजैनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उसकी तलाश की जा रही है। सिपाही की पत्नी ने बताया कि बेटी कॉलेज की छात्रा है। क्षेत्र में रहने वाला सूरज उसे कई दिनों से परेशान कर रहा है।
वह बेटी को देख फब्तियां कसने के साथ अश्लील इशारे करता है। उसकी हरकतों के कारण बेटी कॉलेज और कोचिंग जाने से डरने लगी है। कई दिनों तक उसने आरोपी की हरकतों को नजरंदाज किया, लेकिन सोमवार को कोचिंग से लौटते वक्त उसने बेटी को रोका और जबरन उठा ले जाने की धमकी दी।
विज्ञापन
कहा अगर घर वालों को बताया तो सभी को मार देगा। बेटी ने घर आकर घटना की जानकारी दी, जिस पर ससुर, देवर और देवरानी के साथ उन्होंने उसके घर जाकर परिजनों से शिकायत की।

वहां से लौटते समय उसने साथी राजकुमार, शांतनु, दीपक और अन्य के साथ मिलकर मारपीट की। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।