{"_id":"5e035aa58ebc3e87f117f9ed","slug":"accused-arrested-of-murderous-attack-on-unnao-bjp-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान सीने में सटा दी थी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान सीने में सटा दी थी पिस्टल
Wed, 25 Dec 2019 06:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Dec 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के पाटन में बारासगवर थाना क्षेत्र के कस्बा बारा में 14 दिन पहले वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
शहर के मोहल्ला पीडी नगर निवासी भाजपा नेता आशुतोष शुक्ल 11 दिसंबर को बारासगवर थाना क्षेत्र के कस्बा बारा निवासी दीपक द्विवेदी की बहन की शादी में शामिल होने गए थे। आशुतोष शुक्ला के अनुसार रात 9 बजे दीपक द्विवेदी के दरवाजे के पास चबूतरे पर पड़ी कुर्सियों में वह अपने सहयोगियों के साथ बैठे थे।

इसी दौरान बिहार थाना क्षेत्र निवासी सोनू सिंह व छोटू उनके पास पहुंचे। छोटू ने कमर से पिस्टल निकालकर उनके सीने में सटाकर दो बार ट्रिगर दबाया लेकिन फायर न होने से उनकी जान बच गई थी। भाजपा नेता ने राजनीतिक द्वेष में हत्या के प्रयास की तहरीर पुलिस को दी थी।
जिस पर पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे। बारासगवर थाना पुलिस ने देर रात मुखबिर की सूचना पर बिहार के सैरमपुर गांव निवासी आरोपी सोनू के उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी छोटू बाजपेई की तलाश की जा रही है। एसओ बारासगवर मुकेश वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सोनू शातिर किस्म का है।