फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused arrested for swindling lakh

Kanpur News: 5.56 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for swindling lakh
कानपुर। बीएसएफ में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक के पिता से 5.56 लाख रुपये ठगने के मामले में वांछित आरोपी धर्मेंद्र सिंह चंदेल उर्फ भूरा उर्फ निरंजन सिंह को बिधनू पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे जामू से धौरी जाने वाले मार्ग पर पकड़ा। उसके खिलाफ बिधनू थाने में 19 मई 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भीसी जरिगांव निवासी संजय कुशवाहा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि उनके बेटे की पनकी में कोचिंग के दौरान अमित नाम के युवक से मुलाकात हुई। अमित ने बीएसएफ में नौकरी लगवाने का झांसा देकर धर्मेंद्र सिंह चंदेल और बऊवा सिंह से मिलवाया। संजय ने खेत बेचकर पांच लाख रुपये नकद और 56 हजार रुपये मोबाइल से ट्रांसफर किए। इसके बाद न तो बेटे की नौकरी लगी और रुपये लौटाए गए। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed