फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused arrested for duping Rs 2 crore on the pretext of profit

Kanpur News: मुनाफे का झांसा देकर दो करोड़ की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping Rs 2 crore on the pretext of profit
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक ने झांसा देकर कई लोगों से दो करोड़ की ठगी कर ली। ठगी में आरोपी का एक साथी पीएमओ का अफसर बनकर पीड़ितों को फोन कर मदद करने की बात कहता रहा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गिरिजानगर निवासी उमाशंकर के मुताबिक उनके घर के पास अहिरवां सैनिकनगर राजा मार्केट निवासी आदित्य सिंह का मेडिकल स्टाेर था। इसके चलते उनकी आदित्य से पहचान हो गई थी। आरोपी ने बताया कि करीब 20 साल पहले बिटकॉइन (क्रिप्टोकरेंसी) खरीदा था जो अब बढ़कर 44 करोड़ रुपये हो गया। कुछ नियमों के चलते उनकी यह रकम आरबीआई ने फ्रीज कर रखी है। अब यह रकम को रिलीज कराने के लिए एक फर्म बनानी पड़ेगी जिसमें वह भी पार्टनर बन सकते हैं। रकम आने के बाद उनकी रकम के साथ साथ बड़ा मुनाफा भी होगा।
विज्ञापन

आदित्य के झांसे में आकर एसएसआरए ग्रुप नाम से फर्म बनवाई। उमाशंकर ने अपने कुछ साथियों को भी कंपनी से जोड़ा। इसके बाद आदित्य ने सभी पीड़ितों से अगस्त 2021 से नवंबर 2025 तक दो करोड़ की रकम ठग ली। ठगी का अहसास हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कराई। कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी आदित्य को गिरफ्तार किया है। उसके फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed