{"_id":"6120e44824eff22e3b552cae","slug":"accused-arrested-for-blackmailing-girls-by-making-obscene-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक-इंस्टा पर युवतियों से दोस्ती: अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल, आरोपी के मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक-इंस्टा पर युवतियों से दोस्ती: अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल, आरोपी के मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे
Sat, 21 Aug 2021 05:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:06 PM IST
सार
एडिशनल सीपी क्राइम आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि शाहजहांपुर जलालाबाद निवासी शेखर सुमन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सोशल साइट्स के जरिये महिलाओं व युवतियों से दोस्ती करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक, इंस्टाग्राम पर महिलाओं/युवतियों से दोस्ती कर उनके अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग करने वाले एक शातिर को साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी के मोबाइल में करीब 70 महिलाओं के अश्लील वीडियो और एक हजार से अधिक फोटो मिली हैं।
वह इन महिलाओं को ब्लैकमेल कर इनसे रकम वसूलता है। पिछले दो तीन साल से आरोपी इसी तरह से वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी शाहजहांपुर के एक संस्कृत महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई भी कर चुका है।
एडिशनल सीपी क्राइम आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि शाहजहांपुर जलालाबाद निवासी शेखर सुमन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सोशल साइट्स के जरिये महिलाओं व युवतियों से दोस्ती करता था। जब बातचीत आगे बढ़ती थी तो उनके अश्लील वीडियो व फोटो व्हाट्सएप पर मंगवाता था।
विज्ञापन
इन वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से रकम वसूलता था। कल्याणपुर थाने में दो शिकायतें इस संबंध में मिली थीं। एक महिला आरोपी के शोषण का शिकार हुई थी। इसके अलावा बीस से अधिक महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ शिकायतें की थीं।

2 हजार महिलाओं के संपर्क में आरोपी
पुलिस ने आरोपी शेखर के मोबाइल कब्जे में लिये तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए। वह करीब दो हजार महिलाओं के संपर्क में था। तमाम से सोशल साइट तो तमाम व्हाट्सएप पर उससे जुड़े हुए मिले। जिनसे वह मीठी मीठी चैट कर उनको जाल में फंसाता था। तमाम चैट, वीडियो और फोटोग्राफ साइबर सेल को मिले हैं।
पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जांच में इसको शामिल कर लिया है। आरोपी सुबह से शाम तक करीब 200 महिलाओं व युवतियों को मैसेज करता था। उनसे चैट करता था। कोई न कोई उसके जाल में फंस जाता था। आरोपी के पास से बरामद वीडियो में कुछ में वह भी महिला के साथ है। ऐसे में उस पर दुष्कर्म की धारा में भी एफआईआर दर्ज की गई है।

यूपी समेत कई राज्यों की महिलाओं को बनाया शिकार, ऐसे पकड़ा गया
पुलिस के मुताबिक आरोपी शेखर ने यूपी समेत कई राज्यों की महिलाओं व युवतियों का अपना शिकार बनाया। किसी किसी से एक दो लाख रुपये भी वसूले। आरोपी ने पचास से अधिक नामों से फेक एकाउंट बना रखे थे। जिनसे वह महिलाओं से संपर्क करता था।
एडिशनल सीपी ने बताया कि कल्याणपुर थाने में एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि अंकुर ओमर नाम के शख्स ने फेसबुक पर दोस्ती की और उसके साथ शरीरिक शोषण किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल कर रहा है। केस की तहकीकात कर सर्विलांस व इंस्टाग्राम के जरिये आईपी एड्रेस ट्रेस कर आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।